फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राज्यमंत्री ने विकास रथ को हरी झंडी दिखाई

Fri, 14 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिक चन्द। साऊंघाट विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के तहत संचालित कौशल विकास रथ पहुंचा। इस रथ को गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल तथा राजा ऐश्वर्य राज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न विद्यालयों के लिए रवाना किया। उन्हाेंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से यह विशेष पहल की गई है। कौशल रथ के माध्यम से युवाओं को साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल लर्निंग, फाइनेंशियल लिटरेसी तथा मूल उद्योग केंद्रों से संबंधित प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे, जिससे वे रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रालोद के पूर्व जिला महासचिव वकास अहमद, प्रबंधक गुदुन प्रसाद, प्रधानाचार्य शिव पूजन मिश्र, प्रशांत पांडेय, जिलाध्यक्ष सर्वेश चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह और संचालन राय अंकुरम श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. संगीता जायसवाल, राधेश्याम चौधरी, बब्बू खा, पप्पू यादव, रहमान भाई, राज सिंह, आलम चौधरी, विनय कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें