विक्रमजोत तटबंध का निरीक्षण करते मंत्री।
- फोटो : BASTI
जलशक्ति मंत्री ने विक्रमजोत तटबंध का लिया जायजा
विक्रमजोत (बस्ती)। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम निर्माणाधीन लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के साथ करीब 5:30 बजे जिले की सीमा घघौवा पहुंचे। जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन लोलपुर-विक्रमजोत तट बंध पर पहुंच कर चल रहे कार्य की जानकारी ली। तटबंध पर चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश के दिए।
क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने तटबंध विहीन गांव कल्याणपुर व भरथापुर के लोगों की पीड़ा मंत्री से बताते हुए उनके विस्थापन का मुद्दा उठाया और बाढ़ से बचाने व बचे हुए तटबंध निर्माण की मांग की। इस पर मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बात कर तटबंध निर्माण में आ रही समस्या के तत्काल निदान की बात कही। चंद्रमणि पांडेय ने गांव बचाने के लिए पुराने ठोकरों की मजबूती के साथ पक्के तटबंध की मांग की। इस मौके पर डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा, तहसीलदार हर्रैया चंद्रभूषण, एसडीएम अनुपम मिश्र, अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार, दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।