फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों में बांटी मिनी किट

Tue, 01 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। कृषि बीज भंडार में सोमवार को मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त में ज्वार, बाजरा और रागी की मिनी किट किसानों में वितरित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक रामवचन कन्नौजिया, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी डा. बीआर मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी राज मंगल चौधरी व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरेंद्र प्रसाद ने किसानों को ज्वार, बाजरा, मडुआ (रागी) व तिल का बैग सौंपा। संयुक्त कृषि निदेशक ने कहा कि धान की तुलना में मोटे अनाज की खेती से अधिक लाभ है। इसकी खेती करने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। मोटे अनाज का मूल्य बाजार में अधिक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह बहुत लाभकारी है। इसलिए लोग इसका उपयोग अधिक कर रहे हैं।
जिला कृषि अधिकारी डा बीआर मौर्य ने बताया कि इस बार जनपद में मोटे अनाज की खेती का क्षेत्रफल बढ़ा है। किसान इसका उत्पादन कर अधिक दर में बिक्री कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। सभी किसान अधिक से अधिक मोटे अनाज की खेती करें। इंचार्ज क्षितिज वर्मा, लालसा, दयाराम प्रजापति, सुजीत अरुण, समेत कई किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें