फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालय की चहारदीवारी और हैंडवाश यूनिट क्षतिग्रस्त

Tue, 01 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। ग्राम पंचायत मल्हवार के कंपोजिट विद्यालय मदरहना में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। रविवार की रात विद्यालय की चहारदीवारी और हैंडवाश यूनिट क्षतिग्रस्त कर दी गई। मदरहना गांव में प्राथमिक विद्यालय और जूनियर स्कूल एक ही चहारदीवारी में हैं। पिछले वर्ष में कायाकल्प योजना के तहत सुंदरीकरण किया गया था। प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह और ग्राम प्रधान रहीम खान ने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय में दो बार इस तरह की वारदात हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें