मानिकचंद्र। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर पैंडा चौराहे के पास बुधवार की सुबह ओवरटेक के चक्कर में दूध वाली पिकअप पीछे से ट्रक में घुस गई। पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। पिकअप को आगे-पीछे से दो ट्रकों ने खिंचकर बाहर निकाला। पुलिस पिकअप को लेकर थाने चली गई।
सिद्धार्थनगर जिले के थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र के गांव चोरई निवासी चालक रामशंकर दूबे सिद्धार्थ नगर से पिकअप पर अमूल का दूध लेने बस्ती जा रहा था। पैंड़ा चौराहे के पास ओवरटेक के चक्कर में एक ट्रक के पीछे जाकर घुस गया। इससे पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गया। संवाद