फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शराब के ठेके पर मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
कजियापुर स्थित देशी शराब की दुकान के पास मिला शव को लगी भीड़-संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के कजियापुर स्थित देशी शराब के ठेके पर बुधवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सबई घीसा गांव निवासी श्यामू पुत्र राम उजागिर सुबह घर से निकले थे। कुछ देर बाद वह देशी शराब के ठेके पर गिरे हुए मिले। जब परिजनों की नजर पड़ी तो थोडी दूर पर स्थित पीएचसी चिलमा के डाॅक्टर डीके चौधरी को बुलाकर जांच कराए, जहां उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतक श्यामू के परिवार में दो बेटियां व एक बेटा हैं। वहीं शराब ठेके पर शव मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने पहुंचकर दुकान की जांच की व स्टाॅक रजिस्टर चेक कि। आबकारी विभाग के एक्साइज इंस्पेक्टर अजय कुमार गौड़ ने कहाकि दुकान का निरीक्षण किया गया है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद मौत के कारण पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें