वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के पैंड़ा चौराहे पर बुधवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा इसका बाया पैर भी टूट गया। परिजनों द्वारा 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। थाना क्षेत्र के मुस्तफावाद गांव निवासी सूर्य प्रकाश (18) पुत्र शिव कुमार किसी कार्य से पैंड़ा चौराहे पर आया था। घर जाते समय शहीद शिव गुलाम स्थल के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, इससे वह बाइक सहित सड़क से दूर जा गिरा। युवक का बाया पैर टूट गया, शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। संवाद