फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल अधेड़ की ढाई महीने बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी परशुराम शुक्ल (57) की सड़क हादसे में घायल होने के करीब ढाई महीने बाद शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 11 अगस्त 2026 को बारीघाट गांव के पास हुआ था।
विज्ञापन

परशुराम दोपहर करीब एक बजे बाइक से लालगंज बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आए एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।
परिजनों की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने मृतक के पुत्र नितेश शुक्ल की शिकायत पर दो सितंबर 2026 को मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को मौत के बाद चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्र ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश चंद ने बताया कि मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें