फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में बल्ब बदलते समय करंट लगने से अधेड़ की मौत

Sun, 28 Sep 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में शुक्रवार को घर का बल्ब बदलते समय 54 वर्षीय गणेश चंद्र पांडेय पुत्र राम प्रगट पांडेय को करंट लग गया। तेज झटका लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

परिजन तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने गणेश चंद्र को ओपेक हॉस्पिटल, कैली की इमरजेंसी में स्थानांतरित किया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव और परिवार में मातम का माहौल छा गया है। परिजन रो-रोकर व्यथित हैं। गणेश चंद्र पांडेय घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनकी दो बेटियों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें