फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विंध्याचल मंदिर के पास हादसे में अधेड़ की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी 57 वर्षीय अधेड़ की मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंदिर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह मंदिर के निकट एक होटल में काम करते थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दुबौलिया थानाक्षेत्र के खलवा निवासी अशोक कुमार द्विवेदी मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्याचल मंदिर के पास एक होटल में नौकरी करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को वह होटल से निकलकर किसी काम के लिए बाहर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही बाइक ने चपेट में ले लिया और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें जिला अस्पताल मिर्जापुर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना होटल मालिक ने उनके परिजनों व संबंधित थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिवार के लोग शव लाने के लिए मिर्जापुर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें