बभनान। विश्व पर्यावरण दिवस के पर शुक्रवार को आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशन में भूगोल विभाग के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संगोष्ठी में बॉटनी विभागाध्यक्ष एवं वैज्ञानिक डॉ. दीपक कुमार सिंह, भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार यादव, समाजशास्त्र विभाग के डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी और डॉ. आलोक त्रिपाठी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने पर्यावरणीय चुनौतियों, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास तथा समाज एवं पर्यावरण के अंतर्संबंधों पर विस्तृत विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में डॉ. निरंकार मिश्रा,डॉ. प्रेम पटवा, डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. दयाशंकर मिश्र, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शैलेंद्र मिश्र, डॉ. सत्य प्रकाश शुक्ल माैजूद रहे।