फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रैली में गूंजा शिक्षा का संदेश, नामांकन बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
हर्रैया में स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अति​थि स्रोत विभाग
विज्ञापन
हर्रैया। हर्रैया ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। नेतृत्व बीईओ विजय आनंद ने किया। मुख्य अतिथि विक्रमजोत ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय हर्रैया प्रथम से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली प्राथमिक विद्यालय हर्रैया प्रथम से शुरू होकर पुरानी तहसील के बगल से बाईपास, मुरादीपुर चौराहा और मनोरमा पुल के समीप से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बैंड पार्टी और डीजे के साथ स्कूल चलो अभियान के प्रेरक गीत बजाए जा रहे थे। स्कूली बच्चे हाथों में आकर्षक तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिन पर हर बच्चा स्कूल जाएगा, भारत का भविष्य मुस्कुराएगा। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे। शिक्षा है सबका अधिकार, अब न रहे कोई लाचार। बेटा-बेटी एक समान, दोनों को दो शिक्षा का सम्मान जैसे जागरूकता संदेश लिखे थे।
विद्यार्थियों ने पूरे मार्ग में लोगों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बीईओ ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है। एआरपी संतोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, राजीव शुक्ल, काशीराम वर्मा एवं रवीश कुमार मिश्र ने भी अभियान को जनआंदोलन बनाने तथा प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चंदारानी, उर्मिला पांडेय, सुधा श्रीवास्तव, निरुपमा तिवारी, मीरा चौधरी, प्रतिमा श्रीवास्तव, तान्या सिंह, गायत्री यादव, शिल्पी गुप्ता, साहिबा खातून, नारायन मिश्र, ओम प्रकाश, सर्वदेव सिंह, उदय प्रताप सिंह, दिवाकर रंजन ओझा, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें