बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के लिए बुधवार को अफसर तैयारियों में जुटे रहे। शिक्षक पात्रता परीक्षा दो से चार जुलाई तक होनी है। इसमें कुल 38 हजार अभ्यर्थी शामिल होने हैं। इसके लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही 20 सेक्टर व 20 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा दो, तीन व चार जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक एवं अपराह्न 2:30 बजे 5 बजे तक जनपद के चार परीक्षा केंद्रों पर होगी। पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद