बस्ती। सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट ने पांडेय बाजार स्थित मारवाड़ी मंदिर के सामने मतदाता जागरुकता अभियान का शुभारम्भ सेल्फी प्वाइंट लगाकर किया। शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करने योग्य सभी लोगों को हिस्सा लेना चाहिए, मतदान आप का लोकतांत्रिक अधिकार है, इसलिए मतदान की तिथि को सभी लोग बूथ तक जाएं और मतदान करें।
यूथ चला बूथ के नारे के साथ सभी लोगों ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लेते हुए सेल्फी प्वाइंट के साथ फोटो खिंचवाया। मनीष शर्मा, किशोरी फाउंडेशन अध्यक्ष देवाशुं गुप्ता, मनीष गुप्ता जी, गौरव गुप्ता, सतीश सिंघल आदि तमाम लोग उपस्थित रहे। संवाद