शास्त्री चौक के पास नमक खरीदेने के लिए लगी लोगो की भीड़।
बस्ती शहर में शाम करीब 7.30 से अचानक नमक खरीदने वालों की तेजी बढ़ी। देखते-देखते दुकानों पर भीड़ लगी और 20 रुपये किलो से बिक्री शुरू हुई तो 50 रुपये तक पहुंच गई।
कंपनीबाग, आवास विकास, कटरा, मालवीय रोड, गांधीनगर, सब्जी मंडी, रौता चौराहा, दक्षिण दरवाजा समेत पूरे शहर में लोग नमक खरीदने निकल पड़े। हालांकि की कई लोगों ने कोरी अफवाह बताया। कुछ ने यह भी कहा कि छोटे नोटों की किल्लत और मंदी से जूझ रहे दुकानदारों की तरफ से अफवाह फैलाई गई है। इससे जहां एकाएक नमक जैसी मामूली चीज की बिक्री बढ़ा ली गई, वहीं खरीदारों की भीड़ के जरिए छोटे नोटों का संकलन भी आसानी से हो गया।
हकीकत जो भी हो लेकिन रात तक जिले के प्रमुख कस्बों व तहसीलों के बाजारों में भी एकाएक नमक के तलबगार निकल आए। मांग के साथ कीमतें बढ़ती गईं। रात तक गहमा-गहमी बनी रही।