फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का सिर कुचल कर हत्या

Fri, 11 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
सफाई कर्मी अजीत कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक युवक का सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह सेखुई रामपुर मार्ग पर पिटाउट गांव के पास सड़क के किनारे पुआल में उसकी लाश मिली। पास में ही उसकी बाइक भी खड़ी थी। युवक की पहचान सोनहा  थाना क्षेत्र के ही औड़जंगल ग्राम पंचायत के छाडूपुर पुरवा निवासी अजीत कुमार चौधरी  पुत्र आज्ञा राम के रूप में हुई है। वह बनकटी ब्लॉक के एक गांव में सफाईकर्मी के रूप में तैनात था। शुक्रवार सुबह एक स्कूली बस चालक ने सड़क किनारे रखे पुआल में एक युवक का शव देखा। उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। शव के कुछ ही दूर एक बाइक भी मिली। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोनहा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 परिवार वालों ने बताया कि अजीत बनकटी ब्लॉक में अमीनाबाद ग्राम पंचायत के चोलखरी गांव में तैनात था। वह घर से  ड्यूटी के लिए बुधवार की सुबह पांच बजे निकला था। फिर लौट कर नहीं आया।  उसके शव मिलने की सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। अजीत का सिर कुचला हुआ था और पास में उसकी बाइक खडी मिली। घटना की सूचना 100 नंबर और थाने पर दी गई। दिवंगत के पिता आज्ञाराम ने पुलिस को तहरीर देकर एक महिला सफाई कर्मी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसी के साथ दो साल से उनके बेटे का आना जाना रहा। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश प्रकाश यादव ने बताया कि आज्ञाराम  के तहरीर के आधार पर एक महिला सफाईकर्मी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें