फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरवा हवा और बूंदाबांदी से 11 डिग्री लुढ़का पारा

Thu, 21 Mar 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के अचानक बदले तेवर, बाजार में दिन भर रहा सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का तेवर अचानक बदल गया। बीते कई दिनों से हो रही तेज धूप के बाद बुधवार दोपहर अचानक 19 किमी की गति से पुरवा हवा चलने लगी। छिटपुट बूंदाबांदी के बाद तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिर गया।
सुबह करीब 10:30 बजे आसमान में बादल छाने लगे। मार्च में मौसम का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है। मंगलवार को मौसम का अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को 19 किमी की गति से चली पुरवा हवा और बूंदाबांटी की वजह से मौसम का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
सर्दी-खांसी और बुखार के बढ़ेंगे मरीज
जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. अंकित चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव से एलर्जीकल इन्वायरमेंट सक्रिय होने के साथ शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का ह्रास होने लगता है। इससे लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारी बढ़ने लगती है। यदि बारिश के बाद धूप हो जाए तो सांस और हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। इस लिए ऐसे मौसम में लोगों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। लोगों को पानी उबाल कर पीना चाहिए। भोजन में फल, हरी सब्जी और ताजा भोजन लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें