फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मानसिक रोगी युवक को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। संदिग्ध चोर समझकर ग्रामीणों की पिटाई का शिकार हुए मानसिक रोगी युवक को पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सोपरा गांव निवासी दिलीप मिश्रा पुत्र राजेन्द्र मिश्रा छह माह से मानसिक रोग से पीड़ित है।
विज्ञापन

उनके भाई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आठ सितंबर को वह बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए। काफी तलाश के बावजूद सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। शनिवार शाम दिलीप मिश्रा भटकते हुए कप्तानगंज क्षेत्र में पहुंचे। बढ़या पुल के पास गन्ने के खेत से निकलते समय ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध मानकर पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने घायल को इलाज दिलाने के बाद पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम-पता बताया। इसके बाद परिजनों से संपर्क कर रात में उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें