फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती विकास समिति व नगर पालिका ने रविवार को विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत स्वच्छ बस्ती, सुंदर बस्ती को लेकर वार्ड नंबर तीन मुरलीजोत में सफाई अभियान चलाया। समिति के कार्यकर्ताओं ने गलियों और सड़कों से कचरा हटाकर नागरिकों को स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया। संस्थापक राहुल श्रीवास्तव, समिति उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।सफाई अभियान में पवन वर्मा, महेंद्र सोनकर, अभिषेक श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, रोहन श्रीवास्तव, विनय कुमार राजपूत, पार्थ श्रीवास्तव, गनेश श्रीवास्तव, अभिलाष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें