फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीएलओ के कार्य से मुक्ति के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 14 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह की अगुवाई में कार्यरत अनुदेशकों को बीएलओ के कार्य से मुक्त करने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बड़ी संख्या में अनुदेशकों की ड्यूटी बीएलओ के कार्य में लगा दी गई है। उनसे सुबह से लेकर देर रात तक कार्य कराया जा रहा है। उनसे विधान सभा मतदाता सूची का एसआईआर का कार्य लिया जा रहा है, जिसे विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। बच्चे अच्छी शिक्षा व्यवस्था से वंचित हो रहे हैं। इसे सहयोगी के रूप में कार्य लेने के बजाय जबरन पूर्ण कर्मी की तरह कार्य लिया जा रहा है।
कार्य में असमर्थता जताने पर उन्हें कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। जबकि परियोजना से निर्देशित आदेश के क्रम में अनुदेशकों से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य नहीं लिया जाना है। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आख्या लगाई थी व संबंधित मामला उप जिलाधिकारी कार्यालय के होने की बात कही गई थी। लेकिन अनुदेशक कार्य मुक्त नहीं हुए। अध्यक्ष ने कार्य मुक्त करने का निवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें