फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिषदीय स्कूलों का समय बदलने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। घने कोहरे और बढ़ती ठंड के कारण परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा के प्रति शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की।
विज्ञापन

जिला मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में ग्रामीण अंचलों में कोहरे और ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। इसकी वजह से बच्चे भी विद्यालय में देरी से आ रहे हैं और उनकी संख्या भी निरंतर घटती ही जा रही है। इसको देखते से विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से किया जाए। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव और जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की प्रणति उनके निवास स्थल से काफी दूर है जिससे उनको विद्यालय आने-जाने में भी अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है अत्यधिक ठंड के कारण कई जिलों में भी विद्यालय के समय का परिवर्तन कर दिया गया है।
ज्ञापन देने वालों में प्रवीण श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी, शिवप्रकाश सिंह, बब्बन पाण्डेय, संजय यादव, शेषनाथ यादव, मंगला मौर्य, हरेंद्र यादव, संदीप यादव, शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें