बस्ती। भारतीय समता मूलक महासभा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश उपाध्यक्ष आरके सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में महासभा पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
मांग किया कि कथाकार धीरेंद्र शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के संदर्भ में की गई अभद्र टिप्पणी के संबंध में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस दौरान बद्री प्रसाद चौधरी, इं. केसी चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, सुग्रीव यादव, घनश्याम चौधरी, अहमद रजा, अशोक कुमार चौधरी, कृपाशंकर चौधरी माैजूद रहे।