बस्ती। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में बीएसए को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ध्वस्त किए गए विद्यालयों के भवन निर्माण शुरू करने समेत समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षकों के अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही शिक्षकों के समायोजन में एकरूपता नहीं है। मनमानी व्याख्या कर धन उगाही कर कार्यमुक्त किया जा रहा है। भवन न होने से छात्रों के पठन-पाठन एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था में कठिनाई हो रही है। जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, सदर मंत्री विजय प्रताप, सरिता पांडेय, आराधना चौधरी, विवेकानंद चौरसिया आदि शामिल रहे।