फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया में वृहद रोजगार मेला आज, 20 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 18 नवंबर को हर्रैया स्थित नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और नेशनल इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 20 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन चंद्रकांत सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में कक्षा आठ पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके अलावा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में राजमिस्त्री, टाइल्स लगाने, भवन निर्माण, आयरन शटरिंग सहित अन्य हुनर रखने वाले अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। कंपनियों में उपलब्ध पदों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को अलग-अलग वेतनमान पर नौकरी मिलेगी। अभ्यर्थियों का चयन बायोडाटा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया अथवा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें