फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली बिल भुगतान के लिए लगाया गया मेगा कैंप

सार

बस्ती जिले में बिजली बिल वसूली के लिए सभी डिवीजनों में मेगा कैंप आयोजित किए गए। इन शिविरों में दो करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती। विद्युत वितरण मंडल के चार डिवीजन में बृहस्पतिवार को बिजली बिल की वसूली के लिए मेगा कैंप लगाया गया। मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता और अधीक्षण अभियंता रणजीत चौधरी के निर्देश पर सभी उपकेंद्रों पर शिविर लगाए गए। जिले भर के उपभोक्ताओं से ऑनलाइन और नकद मिलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक बकाया बिजली बिल की वसूली डिवीजन प्रथम में हुई। एक्सईएन शुभम पांडेय के नेतृत्व में सभी उपकेंद्रों पर 70 लाख से अधिक की वसूली की गई है। एसई ने बताया कि सभी एक्सईएन, एसडीओ, जेई और लाइनमैन को शत प्रतिशत बकाया जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। निगम के अधिकारी, कर्मचारी खुद बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से संपर्क साध रहे हैं। उन्हें बकाया जमा करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
डिवीजन द्वितीय एवं तृतीय ने मिलाकर 30 लाख रुपये से अधिक बकाया बिल की वसूली की है। इसी तरह हर्रैया डिवीजन में 50 लाख रुपये बिजली बिल बकाया की वसूली की गई है। बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी समाधान इस कैंप में किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल निदान कराएं। हर्रैया संवाद के अनुसार एक्सईएन हर्रैया अजय मौर्य ने उपभोक्ताओं की शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने बिजली बिल में गड़बड़ी पाए जाने पर मातहतों को तत्काल संशोधन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 20 उपभोक्ताओं का मीटर बदला गया है। जबकि कुछ उपभोक्ताओं का लोड भी बढ़ाया गया है। जेई चंद्रिका प्रसाद वर्मा, सजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें