फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेगा ब्लाॅक से यात्रियों की बढ़ी परेशानी... ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

Wed, 16 Apr 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के मेगा ब्लाॅक के कारण कई ट्रेनें निरस्त हैं तो कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है। जिस ट्रेन से यात्रा करने की योजना बनाई थी, रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर वह ट्रेन निरस्त या रूट बदल जाने की जानकारी मिलने पर यात्री निराश हुए।
विज्ञापन

वह जनरल टिकट लेकर ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी करते नजर आए। ट्रेनों के स्लीपर कोच भी जनरल जैसे नजर आए। तीन की जगह पांच लोग बैठ कर सफर करते नजर आए तो कुछ ट्रेन के गेट के पास बैठ कर सफर करने के लिए मजबूर हुए।
गोरखधाम व वैशाली एक्सप्रेस में तो भीड़ के कारण लोगों ठीक से सांस लेना मुश्किल हो रहा था।
सुबह के 9 बजे से ही दिल्ली मुंबई मार्ग पर जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचते लगे। मुुंबई सीएमएसटी अंत्योदय सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए रमेश अग्रहरि रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि इस ट्रेन का रूट बदल गया है। वह आज बस्ती रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी। यह सुन कर वह परेशान हो गए। वह मुंबई जाने वाली दूसरे ट्रेनों की जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन

उसी बीच सुबह 9.45 बजे यशवंतपुर एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन में भीड़ थी। उसमें चढ़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री दौड़ पड़े। सीट न मिलने के कारण कोच की गैलरी, शौचालय और गेट के पास तमाम यात्री बैठे थे।
पूछने पर यात्रियों ने बताया कि टिकट लेने गया था, आरक्षित टिकट नहीं मिला। जनरल टिकट लेकर स्लीपर में चढ़ा हूं। सीट न मिलने के कारण गैलरी में बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है। दिल्ली जाने वाली गोरखधाम और वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में भी ज्यादा भीड़ थी। गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ यात्रियों ने गेट के पास बैठने के चक्कर में कोच का गेट बंद कर दिया था। जीआरपी ने कोच का गेट खोलवाया तो किसी तरह यात्री ट्रेन में सवार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें