फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुदरहा और सांऊघाट के मेडिकल अफसर हटाए गए

Sat, 18 Jan 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद सीएमओ ने की स्थानांतरण की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात जिले के दो मेडिकल अफसर इधर से उधर कर दिए गए। शिकायत मिलने के बाद सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने पीएचसी कुदरहा के मेडिकल अफसर डॉ. शशि कुमार को सांऊघाट और सीएचसी सांऊघाट के मेडिकल अफसर डॉ. सुनील कुमार को पीएचसी कुदरहा स्थानांतरित कर दिया है।
सीएमओ ने बताया कि दोनों डॉक्टरों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। लंबे समय से दोनों की शिकायतें प्राप्त होती रहीं। भौतिक जांच में कई शिकायतों की पुष्टि भी हुई। इसके बाद दोनों के कार्य क्षेत्र में फेर-बदल कर दिया गया है।
विज्ञापन

दोनों चिकित्साधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात रहे। इसको लेकर स्थानीय नागरिकों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार शिकायत की थी। सीएमओ ने कहा कि दोनों चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इसमें लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



...
हर्रैया और बहादुरपुर में भी लंबे समय तैनात हैं चिकित्सक
हर्रैया और बहादुरपुर सीएचसी पर भी कुछ चिकित्सक, पैथोलॉजिस्ट और फार्मासिस्ट एक दशक से अधिक समय से तैनात हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिनका स्थानांतरण होने के बाद भी संबद्ध होकर पुराने कार्यस्थल पर ड्यूटी कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो लंबे समय से एक ही जगह तैनात होने के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस या निजी जांच सेंटर संचालित करने के लिए अच्छी खासी फील्ड तैयार हो जाती है। इस वजह से लोग स्थानांतरण नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें