फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि

Sat, 25 Nov 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम केस दर्ज किया है। इस मामले में पीड़िता ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था, मगर पुलिस ने जांच के बाद धर्म परिवर्तन कराने जैसे आरोप को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने तहरीर की पुष्टि की है। बताया कि इस मामले की मडवा नगर चौकी प्रभारी को विवेचना सौंपी गई है। जांच में दुष्कर्म की बात तो पुष्ट हो गई, मगर धर्म परिवर्तन जैसा कोई तथ्य नहीं पाया गया है। दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराने के बहाने रुधौली के रहने वाले परवेज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया है। पीड़िता ने युवक पर दुष्कर्म के साथ-साथ मारपीट, जेवर व नकदी चोरी करने का भी आरोप लगाया है। तहरीर में कहा है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें