फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मांगों के लिए वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य

विज्ञापन
अधिवक्ताओ ने डीएम आशुतोष निरंजन को सौपा ज्ञापन - फोटो : BASTI
विज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अपील पर जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता संघों ने सात मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिला जज और जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया।
अधिवक्ता शुक्रवार सुबह न्यायमार्ग स्थित गेट संख्या दो पर एकजुट हुए। सात मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य विरत अधिवक्ताओं ने जिला जज राजीव गोयल को ज्ञापन दिया। न्यायमार्ग से विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन की कोर्ट के सामने जुटे। ज्ञापन दिया जिसमें कहा है कि तीस हजारी कोर्ट नई दिल्ली में पुलिस की फायरिंग से घायल अधिवक्ताओं को 10 लाख मुआवजा तथा दोषियों के खिलाफ जांच कर दंडित किया जाए। प्रदेश में जिन अधिवक्ताओं की हत्या हुई है उनमें जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए तथा मृतक आश्रितों को 20 लाख मुआवजा दिया जाए। कल्याण निधि के लंबित दावों का निस्तारित किया जाए। नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता दिया जाए। अधिवक्ता भविष्य निधि की धनराशि सवा लाख से पांच लाख की जाए। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित किया जाए। पुलिसकर्मियों पर न्यायालय परिसर में असलहा लेकर प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इस दौरान अधिवक्ता संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें भानुप्रताप शुक्ल, रमाशंकर पांडेय, जवाहरलाल मिश्र, रविशरण सिंह, शेषनाथ पाठक, अविनाश त्रिपाठी, टीएन लाल, बद्री प्रसाद दुबे, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, रवि तिवारी, श्यामजी पांडेय, धर्मेंद्र त्रिपाठी, शिवपूजन मिश्र, राजकिशोर पांडेय, विनोद श्रीवास्तव, रामचंद्र राजभर, ओम प्रकाश सिंह, कौशलेंद्र पाल, शिवशंकर श्रीवास्तव, पवनसुत ओझा, राकेश मिश्र, अरविंद चौधरी, गोपेंद्र गुप्त, हनुमत प्रसाद शुक्ल आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सेशन बार में मनाया गया विरोध दिवस
बस्ती। नई दिल्ली में अधिवक्ताओं पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ वाणिज्य कर के अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया। दिनभर कलम बंद हड़ताल पर रहे। वाणिज्यकर कार्यालय परिसर में एकजुट अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर मांगों के समर्थन में धरना दिया। अधिवक्ताओं की मांग है कि दिल्ली में जो अत्याचार हुआ है उसमें दोषी पुलिस वालों को बर्खास्त किया जाए साथ ही अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान की जाए। धरना देने वालों में टैक्सेशन बार के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक कुमार अगज्रवाल ,राजेश कुमार श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सूर्य नारायण गुप्ता, शशांक सोनी, मनीष शंकर, आरपी वर्मा, राधे मोहन, संजय श्रीवास्तव, ज्योति शेखर, जेपी मिश्रा, विनय पांडेय, लवप्रकाश, सुधीर यादव, चंद्रप्रकाश, सुरेंद्र जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें