फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जानवरों की मौत से ग्रामीण भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
25 जानवरों की एकाएक मौत से ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। मरवटिया बाबू गांव के सीवान में सोमवार शाम 21 बकरियों व चार कुत्तों की अचानक मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर नगर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। पशु चिकित्सक डॉ. आरपी सचान ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

मरवटिया बाबू निवासी सुबराती, अली हसन, गयासुद्दीन, अब्दुल कुद्दूस व अब्दुल रऊफ सोमवार को अपनी बकरियां लेकर जैसे ही गांव के बाहर पहुंचे तभी अचानक एक के बाद एक गिरकर तड़फने लगीं। पशुपालक जब तक कुछ समझ पाते बकरियों की मौत हो गई। मंगलवार तक 21 बकरियों व चार कुत्तों ने दम तोड़ दिया जबकि सात बकरियों की हालत नाजुक है। ग्रामीण किसी बीमारी की आशंका से भयभीत हैं। इसी बीच किसी ने डॉयल 112 पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें