बस्ती। प्रयागराज माघ मेला और मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान के लिए शनिवार को श्रद्धालुओं को जत्था बसों से रवाना हुआ। बस्ती डिपो से 13 निगम बसें भेजी गई। श्रद्धालु भी जयकारे के साथ प्रयागराज के लिए निकले। बताया गया कि बस्ती डिपो से कुल 30 बसें प्रयागराज के लिए लगाई गई हैं।
बस्ती डिपो की ओर से छह प्वाइंट से बसें भेजी जा रही हैं। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व पर प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने जाते हैं। जिले से होकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज की 80 बसों को लगाया गया है, जो बस्ती समेत अन्य छह प्रमुख स्थानों से होकर जा रही हैं। प्रमुख स्नान दिवस मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ बसों के जरिये प्रयागराज के लिए निकली थी।
इसके बाद अब बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि वाले दिन श्रद्धालु बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बाकी दिनों प्रयागराज माघ मेला के लिए दो से चार बसें रोजाना भेजी जाएंगी। एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि बस्ती डिपो प्वाइंट से 13 बसें शाम तक प्रयागराज के लिए भेजी गईं थी। लोकल रूटों पर अनुबंधित बसें भेजी गईं। लंबी दूरी वाले मार्ग पर यात्रियों के हिसाब से बसें भेजी गईं।
ईरान में फंसे गांव भैंसवाल निवासी जो मर्चेंट नेवी के कैप्टन विजय । परिजन