फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीडीओ ने जाना कूड़ा प्रबंधन का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जनपद के 150 ग्राम पंचायतों के सचिवों व प्रधानों से ब्लॉक वार समीक्षा किया तथा स्वच्छता से समृद्धि अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में उपलब्ध ई- रिक्शा, सफाई कर्मी किट सहित कूड़ा कलेक्शन में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली ।
विज्ञापन


स्वच्छता से समृद्धि अभियान के तहत चयनित बनकटी विकास खंड के खरवनिया, खजुही बांसगांव, तुरकौलिया बारगाह, कड़सरी, सिकरा बरगाह,हल्लौर नगरा,खन्ता ससना, पड़री,मेहड़ा व कुरियार सहित 10 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव भी वीडियो कांफ्रेंसिंग में जुड़े रहे जहाँ मुख्य विकास अधिकारी ने खरवनिया ग्राम पंचायत की सचिव स्तुति पाण्डेय से कूड़ा कलेक्शन को लेकर पूछताछ किया। सीडीओ के पूछे जाने पर पहले तो सचिव खरवनिया की जनसंख्या बताने में असमर्थ रहीं लेकिन ई-रिक्शा व माइक सहित कूड़ा कलेक्शन को लेकर पूछताछ करने पर सचिव ने बताया कि ग्रामीण अपने घरों से निकलने वाले शीशी बोतल व प्लास्टिक कचरे को स्वयं बेचने के लिए इकठ्ठा करते हैं, और जागरूकता के कमी के चलते गीला व शुखा घरो के निकले कचड़े को एक साथ वाहन में डालते हे जिससे छंटनी करने में असुविधा होती है जिसे जागरुक किया जा रहा है और कूड़ा कलेक्शन अपेक्षाकृत कम आ रहा है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें