फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साढ़े छह घंटे देर से आई मथुरा छपरा एक्सप्रेस

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद - फोटो : परिजन
विज्ञापन
बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों का लेट लतीफ जारी है कई घंटे तक यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में तेज धूप और गर्मी में बैठना पड़ रहा है, पूर्वोत्तर रेलवे बस्ती के रास्ते जाने वाली छपरा मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 6:30 घंटे देर से आई।
विज्ञापन



रेलवे समय सारणी के अनुसार बृहस्पतिवार को जाने वाली दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस 2 घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस 1 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे, बरौनी नई दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे, गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस 2 घंटे, आनंद विहार सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस 4 घंटे और नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से चल रही है, पूछताछ काउंटर के अनुसार जो भी ट्रेनें विलंब से चल रही हैं उनकी सूचना यात्रियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से दिया जा रहा है।
यात्रियों की सहूलियत के लिए प्लेटफार्म पर एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर कौन सा कोच किस जगह लगेगी इसकी भी सूचना समय-समय दिया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर काशन चल रहा है, जिससे ट्रेनों को विलंब होना पड़ रहा है। ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें