फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती चैंपियंस ने खैर इलेवन को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन पर मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते अति​थि स्रोत आयोजक
विज्ञापन
खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेला गया मुकाबला, 43 रन पर सिमट गई खैर इलेवन
विज्ञापन

अंडर-12 ट्राई सीरीज में संस्कार बने मैन ऑफ द मैच, तीन विकेट लेने के बाद बनाए सात रन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर रविवार को अंडर-12 आयु वर्ग की ट्राई क्रिकेट सीरीज का मुकाबला खेला गया। इसमें बस्ती चैंपियंस ने खैर इलेवन को तीन विकेट से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले बस्ती चैंपियंस के संस्कार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
25 ओवर के निर्धारित मुकाबले में खैर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 18.4 ओवर में 43 रन पर ऑलआउट हो गई। खैर इलेवन की ओर से लेख ने नौ, अनुराग चौधरी ने आठ, पीयूष ने सात और जैद ने तीन रन बनाए। बस्ती चैंपियंस की ओर से संस्कार ने तीन विकेट लिए। ऋतिक, रियांश मोदी और रुद्रपाल सूर्यवंशी ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती चैंपियंस ने 15.3 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। रुद्रपाल ने 16, ऐश्वर्य पांडेय ने आठ और संस्कार ने सात रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैर इलेवन की ओर से अंकित चौधरी ने चार विकेट लिए, जबकि अंश ने दो और अभिज्ञय नारायण ने एक विकेट चटकाया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए संस्कार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें