फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बग्घी व बैंड के साथ निकली मतदाता जागरूकता बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बग्घी व बैंड के साथ निकली मतदाता जागरुकता बरात
विज्ञापन

बस्ती। जिला प्रशासन ने इस बार मतदाता जागरुकता के लिए बरात निकली। देर शाम किसान डिग्री कालेज से निकली बरात में सजे घोड़े व नाचते गाते विभिन्न संगठनों के लोग सड़क पर उतरे तो उत्सव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता बरात किसान डिग्री कॉलेज के सामने विवाह मंडल से कंपनीबाग, गांधीनगर होते हुए जीआईसी में पहुंची, जहां उसकी अगुवानी विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के लोगों ने की। बरात में जहां घोड़े के साथ बग्घी सजी थी। वहीं बैंड बाजा की धुन पर लोग थिरक रहे थे। बरात के साथ मतदाता जागरुकता के पोस्टर-बैनर, स्लोगन तख्ती, हैंडबिल, मतदाता स्टीकर लेकर लोग चल रहे थे। बराती लोगों को पांफ्लेट देकर जागरूक किया। बारात का उद्योग व्यापार संगठन, रोटरी क्लब, चित्रांश महिला क्लब, संस्कार भारती, बस्ती विकास समिति एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत किया। आवास विकास कालोनी में मिथिलेश मिनोत्रा ने परिवार सहित बरातियों को स्वागत किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया, व्यापारी नेता सुनील गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें