फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों में जबरदस्त भीड़, गेट पर बैठ कर रहे यात्रा

विज्ञापन
ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा करती लड़कियां।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ के चलते जनरल कोच में भी खड़े होने तक की जगह लोगों को नहीं मिल रही है। मजबूर होकर यात्री कोच में नीचे या गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। रविवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच में बेटियां गेट पर बैठकर यात्रा करते देखी गईं। इस तरह की यात्रा करना कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन



गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से कई समर स्पेशल ट्रेन का संचालन कराया जा रहा है। बावजूद उसके नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंचती है कि चढ़ने को लेकर यात्रियों में मारामारी शुरू हो जाती है। जनरल कोच में खड़े होने तक की जगह लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इस समय गोरखधाम, सत्याग्रह, कुशीनगर और अवध एक्सप्रेस ट्रेन में सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।
सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच के गेट पर नीचे बैठकर यात्रा कर रहीं बेटियों ने बताया कि सीट न मिलने से हम लोग इसी तरह नीचे बैठकर नरकटियागंज से यात्रा कर रहे हैं और उन्हें आनंद विहार तक जाना है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद वेग मिर्जा ने बताया कि ट्रेन के गेट पर लटक कर या बैठकर यात्रा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस तरह की यात्रा करना कभी भी हादसा हो सकता है। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को लेकर पुलिस की ओर से बार-बार यात्रियों को गेट से हटाया भी जाता है और उन्हें अंदर बैठने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन


-

देरी से चल रहीं एक्सप्रेस ट्रेनें


पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती के रास्ते आने जाने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में काफी देर तक प्लेटफार्म पर बैठना पड़ रहा है। तेज धूप और गर्मी के चलते उन्हें काफी परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे समय सारणी के अनुसार रविवार को जाने वाली सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को सुबह 7:52 बजे आने का समय था, लेकिन 8 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 3:44 बजे स्टेशन पर आई। जबकि मुंबई सेंट्रल कटिहार स्पेशल ट्रेन को सुबह 6 बजे आने का समय था, लेकिन 9:30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 3:30 बजे के बाद स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 4 घंटे, मदार अमृत भारत स्पेशल एक्सप्रेस 3:30 घंटे, जननायक एक्सप्रेस 5:30 घंटे, गोरखपुर सीएसएमटी स्पेशल एक्सप्रेस 3:30 घंटे, मौर्य ध्वज एक्सप्रेस 5:30 घंटे, आनंद विहार पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 3 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 5 घंटे, जम्मूतवी गोरखपुर 5 घंटे और पूणे गोरखपुर स्पेशल अपने निर्धारित समय से 7:30 घंटे की देरी से चल रही थी।



बस्ती स्टेशन पर नहीं आई अमरपाली

गोंडा-बुढ़वल मार्ग पर गोंडा-कचहरी रेलवे स्टेशन के पास चल रहे ब्लॉक के चलते रविवार को गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते जाने वाली अमरपाली एक्सप्रेस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग बनारस, जौनपुर, अयोध्या के रास्ते चलाई गई। जिसके चलते यह ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पर नहीं आई। यहां से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए 70 किलोमीटर दूर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन जाना पड़ा।

कोट

गोंडा में चल रहे मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, जबकि पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसी की वजह से ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन

-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें