दुकान मालिक त्रिलोकी नाथ वर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब ढाई बजे घर के अंदर धुआं भरने लगा। इसके बाद परिवार के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। आग की भयावहता देखकर परिवार के सदस्यों में अफरातफरी मच गई। सभी लोग किसी तरह घर से बाहर निकले।
आग से दुकान और घर में रखे सामान को भारी नुकसान हुआ है। दुकानदार के अनुसार, छह लाख रुपये की नकदी के अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटी और नई पेट्रोल बाइक भी जल गई। आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।