फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : एक-दूजे के हुए 184 जोड़े

विज्ञापन
कप्तानगंज में सामूहिक विवाह के बाद नवदंपतियों को दी गई विदाई। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को छह विकास खंडों में समारोह आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों की मौजूदगी में 184 नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने के लिए उपहार स्वरूप जरूरी सामग्री दी गई।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि कुदरहा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में 52 जोड़ों का विवाह कराया गया। गौर में 58, कप्तानगंज में 57, बनगवां में 6, नगर पंचायत कप्तानगंज में चार तथा नगर पंचायत गायघाट में सात जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिले में कुल 184 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।
प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप पांच साड़ी सेट, चुनरी, पैंट-शर्ट, दूल्हे की पगड़ी, गमछा, आठ किलोग्राम का स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर समेत गृहस्थी बसाने के लिए जरूरी सामग्री दी गई। इसके अलावा वर-वधू पक्ष को अलग-अलग पांच किलो लड्डू, 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम अखरोट, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश और एक नग सजावटी नारियल भी दिया गया।
विज्ञापन

कुदरहा में एक-दूजे के हुए 59 जोड़े ः कुदरहा बाजार स्थित मैरिज हॉल में ब्लॉक के 52 और नगर पंचायत गायघाट के सात समेत कुल 59 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। महादेवा विधायक दूधराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे और भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव और नगर पंचायत गायघाट अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ छोटू ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, मोहम्मद अनस, अभिनव त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें