फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूजन कर लिया गोसेवा और संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
गोशालाओं में श्रद्धा के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, गोमाता का किया पूजन
विज्ञापन
बस्ती। गोपाष्टमी पर मंगलवार को जिला अस्पताल चौराहा स्थित दिवंगत नंदा बाबा मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गो पूजन आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोमाता का पूजन कर लोककल्याण की कामना की।
विज्ञापन

संयोजक राजेश मिश्र ने कहा कि गोमाता की सेवा और संरक्षण धार्मिक ही नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी भी है। आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म में गोमाता को विशेष पूजनीय स्थान प्राप्त है। भारतीय ऋषि-मुनियों ने गोसेवा को पुण्य और लोककल्याण का माध्यम बताया है।
गोपाष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल स्वरूप का स्मरण कराती है। उनका जीवन गोसेवा, प्रकृति प्रेम और करुणा का संदेश देता है। प्रत्येक व्यक्ति को गोवंश के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनके संरक्षण में योगदान देना चाहिए। इस दौरान गोमाता को तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने गुड़, हरा चारा और पूजन सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य यजमान हर्षित पांडेय, जगरामनाथ, महाराज गोलू, आदित्य, सर्वेश, अजय दुबे मौजूद रहे। नगर पालिका की ओर से शहर के कान्हा गो-संरक्षण केंद्र कटेश्वर पार्क और कान्हा गोशाला संजय कॉलोनी पांडेय बाजार में श्रद्धा और उल्लास के साथ गो पूजन हुआ। सुबह से ही गोशालाओं में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें