फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : खानपान में खर्च हुए 49.45 लाख...36.80 लाख वापस करेंगे

Tue, 16 Dec 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद बस्ती में शादी के लिए 86.25 लाख रुपये जारी किए गए थे। लेकिन, यह रकम खर्च नहीं हुई। इसमें से सिर्फ 49 लाख 45 हजार रुपये ही खर्च हो पाए हैं। शेष धनराशि 36 लाख 80 हजार रुपये वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार ने इस बार के सामूहिक विवाह के प्रति बेटियों की शादी में 15 हजार रुपये खानपान पर खर्च करने के लिए आदेश दिए थे। बजट भी जारी कर दिया गया, लेकिन खानपान के लिए जारी बजट को खर्च नहीं किया जा सका। इसी का नतीजा रहा कि खानपान में कई प्रकार की समस्याएं आईं। बताया गया कि खानपान के साथ टेंट और अन्य व्यवस्था पर 15 हजार रुपये दिए गए थे। इसके लिए जेम पोर्टल से टेंडर निकाला गया।
जिसमें 14 लोगों ने प्रतिभाग किया था। हालांकि, मानक में सिर्फ पांच आए थे। उनमें से जौनपुर की एक फर्म ने 86 सौ रुपये में टेंडर लिया था और शादी-विवाह कार्यक्रम में खानपान की जिम्मेदारी संभाली। बताया गया कि इसमें 49 लाख 45 हजार रुपये खर्च हुए। इसमें जनपद को प्राप्त शेष धनराशि 36 लाख 80 हजार रुपये अब शासन को वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि शासन स्तर से इस बार 86 लाख 25 हजार रुपये आवंटित हुए थे। यह रकम सिर्फ खानपान के लिए आई थी। जिसके लिए फर्म नामित थी। शेष धनराशि को वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें