फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामूहिक विवाह... विदाई में मिलेगी ड्राई फ्रूट और लड्डू की टोकरी

Thu, 10 Jul 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कन्या की विदाई के दौरान ड्राई फ्रूट व पांच किलो लड्डू से भरी टोकरी उपहार में दी जाएगी। ड्राई फ्रूट की टोकरी में 250 ग्राम अखरोट, 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश व एक सूखा नारियल दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने सामूहिक विवाह के नियमों में बदलाव और बजट में बढ़ोतरी की है। अब तीन लाख वार्षिक आय वाले भी योजना में शामिल हो सकेंगे। सरकार हर जोड़े की शादी में एक लाख रुपये खर्च करेगी। कन्या के खाते में अब 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। नाश्ते और खाने का मेन्यू भी तय कर दिया गया है। नाश्ते में केला, समोसा, बर्फी, चिप्स, पानी की बोतल, ठंडा पेय आदि दिया जाएगा। खाने में दाल, चावल, रोटी, सूखी सब्जी, पूड़ी, कचौड़ी, मिक्स वेज, पनीर की सब्जी, सलाद, रसगुल्ला, चाऊमीन, खीर व हलुआ भी दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें