फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित...बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में तीन धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम को फुसलाकर ले जाने के मामले में तीन धराए
विज्ञापन

नगर बाजार(बस्ती)। क्षेत्र के ग्राम पाल्हा से पांच वर्षीय बालक को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के तमाम ग्रामीण जमा हो गए। मौके पर दो लोगों को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर बालक को उसके परिवार वालों के सुपुर्द किया।
मामले में हुई पूछताछ के दौरान एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया जिसके आधार पर तीसरे आरोपी को भी पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। इस संबंध में बालक के बाबा राम उजागिर ने तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि उनके पांच वर्षीय नाती विभान को रविवार को सुबह करीब नौ बजे कुछ लोग बहला फुसलाकर कहीं ले जा रहे थे। तभी उनका बड़ा बेटा राम ललित व गांव के कुछ और लोगों ने देख लिया उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के पूछने पर पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि बालक को ले जाने के लिए इसी थानाक्षेत्र के उत्तमपुर निवासी एक व्यक्ति ने उसे रुपये दिए थे। उधर, सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मौके से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी को भी पकड़कर रुपये बरामद किए हैं। थाना प्रभारी नगर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चे को बहला-फुसलकर ले जाने के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। तीनों संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें