फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में घुसे नकाबपोश चोर, जेवरात लेकर हुए चंपत

विज्ञापन
घर में रखे बक्सा से गायब हुआ ज्वैलरी। संवाद
विज्ञापन
हर्रैया। कस्बे के हरिरहिया नगर वार्ड में शनिवार की भोर में पूर्व विधायक के घर के पीछे यादव मोहल्ले में स्थित एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोराें ने घर में बॉक्स में रखे लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ किया है। घर की एक महिला के जगने पर चोर उसे धक्का देकर भाग निकले। महिला के अनुसार अज्ञात चोर नकाब पहने हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

उप निबंधक कार्यालय के समीप पूर्व विधायक के घर के पीछे यादव मोहल्ला निवासी सूरज गौड़ ठेले पर चाय की दुकान लगाता है। शुक्रवार रात को 11 बजे वह और उनकी मां, पत्नी व बच्चे खाना खाने के बाद कमरे और बरामदे में सो गए। शनिवार भोर में सूरज की पत्नी दुकान के लिए सामान तैयार करने के लिए उठी तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। वह दरवाजा बंद करने लगी तो बंद नहीं हुआ। जब तक वह कुछ समझ पाती दरवाजे की आड़ में छिपा एक नकाबपोश महिला को धक्का देकर बाहर भाग गया।
महिला के शोर मचाने पर आवाज सुनकर सास और ननद के साथ पति भी जग गया। आसपास खोजबीन करने पर कोई नहीं मिला। घर के अंदर देखा तो चोर कमरे में बने टाड़ पर रखे बॉक्स की कुंडी तोड़कर उसमें रखे कीमती सोने का हार सहित करीब पांच लाख के जेवर उठा ले गए थे। जबकि बगल में ही एक बैग में रखे 20 हजार नकदी पर चोरों की नजर नहीं पड़ी। वहीं सूरज गौड़ के घर के ही बगल में ठेले पर अंडा बेचने वाले एक अन्य व्यक्ति के घर से रात में ही घर के बाहर खड़ी साइकिल भी चोर उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें