फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे शहीद स्थल’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे शहीद स्थल’
विज्ञापन

हर्रैया। जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को समृद्धशाली बनाया जा सकता है। सरकार जिले के सभी शहीद स्थलों को चिह्नित कर उन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है।
तहसील सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि छावनी में शहीद स्मारक तथा महारानी तलाश कुंवरि से जुड़े प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को भव्य रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने हर्रैया चौराहे से हटाए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की शिलापट्ट को दोबारा लगाने का निर्देश डीएम आशुतोष निरंजन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया में बन रहे महिला के निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने का भी निर्देश दिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, विधायक रवि सोनकर, संजय जायसवाल, अजय सिंह, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, नायब तहसीलदार खुशबू सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें