फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद दुल्हन जेवर लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान चौकी पर सुलह के बाद सुलझा मामला, किसी भी पक्ष ने नहीं दिया प्रार्थना पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। जनपद गोंडा के थाना छपिया क्षेत्र में शादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन द्वारा जेवर लेकर भागने का मामला सामने आया है। शुक्रवार भोर यह जानकारी मिलने पर घराती-बराती हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन

26 नवंबर को एक व्यक्ति के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। इसमें बलरामपुर जिला से बरात आई थी। रात में सारी रस्म पूरी हुई। मगर तड़के खबर फैली कि दुल्हन जेवर लेकर गायब है। दोपहर बाद बराती व लड़की के परिजन बातचीत कर मामले को सुलझाने में लग गए। बाद में बराती वापस लौट गए। दूल्हे के भाई ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सामंजस्य बैठाकर सुलह समझौता कर लिया है। लड़की कहीं नहीं गई थी, सिर्फ कुछ मतभेद था। थानाध्यक्ष छपिया संजय तोमर ने बताया कि बभनान चौकी पर दोनों पक्षों में सुलह होने की जानकारी मिली है। किसी पक्ष से कोई प्रार्थनापत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें