फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पति की पिटाई से गई थी विवाहिता की जान

Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया थाने के त्रिगनौता (मुर्दहवा घाट) गांव की खुशबू की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई की पुष्टि हुई है। इसके बाद खुशबू के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बता दें कि, थाना क्षेत्र के त्रिगुनौता निवासी धनई निषाद का मुर्दाहवा चौराहे पर मकान है। वह परिवार के साथ वहीं पर रहता है। एक सितंबर की दोपहर उसकी पत्नी खुशबू का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके वालों को घटना की जानकारी दी। पिता लहुरी निषाद निवासी उभाई थाना दुबौलिया ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि अपनी बेटी खुशबू की शादी 15 वर्ष पहले त्रिगनौता निवासी धनई निषाद से की थी। शादी के बाद से ही धनई मोटरसाइकिल न देने की बात को लेकर खुशबू को प्रताड़ित करता आ रहा था। जब भी कोई बात होती तो मोटरसाइकिल को लेकर वह मारता-पीटता था। एक सितंबर को भी दोपहर करीब तीन बजे उसे मारापीटा, जिससे उसकी घर के अंदर ही मौत हो गई। एसएचओ राणा देवेंद्र प्रताप ने बताया कि पोस्टमार्टम में पिटाई से मौत की पुष्टि होने के बाद हत्या व महिला उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी तफ्तीश की जा रही है। आरोपी धनई की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें