फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता के साथ छेड़खानी

Mon, 24 Feb 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और छेड़खानी के आरोप में तीन देवरों समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर में बताया है उनकी शादी तीन-चार साल पहले हुई थी। पति दिल्ली रहते हैं। घर पर वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। आरोप लगाया है कि कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित हैं। धमकी देते हैं कि अपने पिता से बाइक व एक लाख रुपये मंगवाओ। नहीं तो जलाकर मार डालेंगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तीनों देवर उस पर गलत नजर रखते हैं। कई बार छेड़खानी भी की। 29 अक्तूबर को अकेली पाकर रात करीब 10 बजे देवर श्रवण कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करने की नियत से अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो वे नाराज हो गए। 30 अक्तूबर की सुबह बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और मारापीटा। तीन नवंबर को फिर से मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें