फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों को स्कूल भेजकर फंदे से लटक गई विवाहिता

विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
कलवारी/कुदरहा। थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे दो बच्चों की मां का शव पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। महिला का पति मुंबई में रहता है। दोनों बच्चों 9 वर्षीय बेटी रीतू कक्षा चार और पांच वर्षीय बेटा रितिक कक्षा एक में पढ़ते हैं। सुबह दोनों बच्चों को स्कूल भेजा था, इसके बाद उसका शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छत्रावती (30) कलवारी मुस्तहकम गांव में दो मासूम बच्चों के साथ रहती है। पति राजू प्रजापति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। सुबह महिला ने अपने दो बच्चों को तैयार कर स्कूल भेज दिया। घरेलू काम निपटाने के बाद कमरे में चली गई। जब वह कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो घरवालों ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटक रही थी।
मौके पर पहुंचे थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आसपास के लोग अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को सीएचसी बहादुरपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी महिला के मायके वालों को दी गई। कलवारी थाना क्षेत्र के दोफड़ा निवासी उदयराज ने बताया कि बेटी छत्रावती ससुराल में रह रही थी। दामाद राजू परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में रह रहे हैं। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

थानेदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजह सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें