महराजगंज। हर्रैया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के पिता ने केस दर्ज कराया था कि अमित कुमार यादव उसकी बेटी को सूरत भगा ले गया। करीब पांच महीने दोनों सूरत में रहे। वहां से आने के बाद तीन महीने से हर्रैया में कमरा लेकर रह रहे थे। आरोपी ने शादी करने का वादा किया था। मगर, बाद में इन्कार करने लगा। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि आरोपी अमित को रविवार को बिहरा मोड़ से गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद