फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारेे कराई शादी, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार और फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे विवाह कराने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सहित छह लोगों पर धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक साजिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला हाईडिल कॉलोनी पिकौरा बक्स निवासी दिव्यांशु पांडेय ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी दो फरवरी 2025 को हुई थी। शादी के बाद पत्नी शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार करती रही। उसने शुरुआत में चुप्पी साधे रखी। जब स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया तो उन्होंने ससुराल पक्ष से बात की। बातचीत के दौरान पूरा मामला सामने आया।
युवक का आरोप है कि शादी से पहले हाईस्कूल की जो मार्कशीट दिखाई गई थी, वह फर्जी थी। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों के सहारे शादी कराई गई थी। विवाह कराया गया और बाद में सच्चाई को छिपाया जाता रहा।पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें